हे प्रभु आप कैसे है? He Prabhu aap kaise hai?

 हम सभी भगवान से हर रोज कुछ न कुछ प्रार्थना करते है, कुछ मांगते है, अपने सुख दुख में उन्हें याद करते है l जब कभी भी हम परेशान या किसी मुसीबत में होते है तो, भगवान के सामने अपनी परेशानी बताते है और दुआ करते है सब ठीक हो जाये l आज जब मैं भगवान के सामने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करने की सोचा, मन में एक ख्याल आया । हम अपनी परेशानी हमेशा भगवान से बताते है लेकिन उनसे कभी उनकी परेशानी पुछा नहीं, फिर ख्याल आया ये तो भगवान है इन्हे क्या मुसीबत आएगी , तभी ख्याल आया, हनुमान जी भी प्रभु राम जी के लिए परेशान होते थे, प्रभु राम और माता सीता को भी जुदाई का दुख सहना पड़ा, कृष्णा ने राधा के लिए, भगवान शिव ने पार्वती के लिए आंसू बहाये है। मीरा ने प्रेम के लिए तो सुदामा ने दोस्ती के लिए तड़पा है । हम अपनी परेशनी में इनसे प्रार्थना करते है, भगवान के लिए प्रार्थना किस से करता और तब मैं पूरी तरह निशब्द हो गया। फिर खुद के लिए न तो प्रार्थना करने की ना कुछ दुआ करने की ख्याल आया, सब कुछ निशब्द हो गया और एक अलग अनुभूति हुई हम सब हर रोज दिन में कई बार अपनी हर परेशानी उनसे बताते है आज लगा की हमे कभी उनसे पूछना भी चाहिए उन्हें समझना भी चाहिए ।  आप में से कई लोग  शायद ऐसा हमेशा करते भी होंगे पर जो लोग ऐसा कभी नहीं किये आप कभी भगवान से उनका हाल पूछना उन्हें समझना एक अलग अनुभूति एक अलग आनंद मिलेगा l 




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Women aap har roop me ho Mahan..,Hum Dil se karte hai apko samman 🙏 Happy International women's Day.

रिश्ते - Relationship ❤️ मरहम प्यार का ( किताब का कुछ हिस्सा )

कैसे हुई हमे उनसे मोहब्बत - Role of main part of Body system ll