हाथ जो तूने मेरा पकड़ा, साथ न छोड़ना।

हर मोड़ पर हमे कई मिलते है, कोई साथ निभाता है, कोई छोड़ जाने का बहाना ढूंढता है।

लेकिन हमे याद वो रह जाता है जो थोड़े पल में हमेशा का साथ निभा जाता है।

हमे नही पता की हम किसके साथ कब तक के लिए है, लेकिन उन्होंने उस वक्त हमे थामे रखा जहा कोई अपना भी खुद को बचाने के लिए साथ छोड़ देता।

लाखो की भीड़ में सांसे भी जहां थम जाए, सब खुद को बस बचाने में लगे थे लेकिन उन्होंने हाथ थामे रखा, ना छोड़ा एक पल के लिए साथ, साथ थामे रखा।

सामने थी जगत की लाडली राधा रानी, उन्हे प्रणाम करते वक्त भी ये रानी ने ना छोड़ा मेरा हाथ, साथ में दोनो जोड़ हाथ किए प्रणाम ।

थोड़ी नाराजगी थोड़ी लड़ाइयां भले हुई लेकिन वही हमे और करीब ले आई । मेरा टोकना मेरा रोकना उन्हे लगता है बुरा,  कैसे समझाए उन्हे प्यार में खुद को समझा ले, ये दिल को कौन समझाए।

खुद से ज्यादा करते है आप पर भरोसा ऐसा ना सोचिए कि हमे आप पर है शक, जब किसी से इतना हो प्यार दिल भी समझने लगता आप पर अपना हक ।

Bunty Suryaraj ❤️




Comments

Popular posts from this blog

Women aap har roop me ho Mahan..,Hum Dil se karte hai apko samman 🙏 Happy International women's Day.

रिश्ते - Relationship ❤️ मरहम प्यार का ( किताब का कुछ हिस्सा )

कैसे हुई हमे उनसे मोहब्बत - Role of main part of Body system ll